फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A worker died of electrocution while erecting a hoarding frame.

Amroha News: होर्डिंग का फ्रेम लगाते समय करंट से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A worker died of electrocution while erecting a hoarding frame.
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे होर्डिंग का फ्रेम लगाते समय करंट लगने से मजदूर रोहताश (50) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक रोहताश कुमार मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव गागन पुल के निकट रहने वाले थे। रोहताश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि छोटे भाई अभिलाष कुमार रामपुर में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी सुनीता देवी और एक बेटा प्रशांत कुमार हैं। पुलिस के मुताबिक रोहताश चुनाव व अन्य प्रचार सामग्री के होर्डिंग लगाने का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह ढकिया चमन गांव में होर्डिंग का फ्रेम लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान हाइड्रा चालक ने लिफ्ट को जरूरत से ज्यादा ऊपर उठा दिया, जिससे रोहताश ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही रोहताश गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि करंट लगने से मुरादाबाद के मजदूर की मौत हुई है। परिजनों ने हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed