{"_id":"6668aec9f7cac6d5f603f535","slug":"a-worker-died-after-getting-trapped-under-a-machine-in-a-factory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-120147-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
डिडौली। फैक्टरी में मशीन पर काम करते समय बिहार के गया जनपद के रहने वाले मजदूर राजकुमार (35) की मौत हो गई। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
मजदूर राजकुमार बिहार राज्य के गया जनपद के फतेहपुर थानाक्षेत्र के मेयरी तरैया के रहने वाले खुदरेन पंडित के बेटे थे। राजकुमार पिछले कई सालों से डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। रविवार की रात में काम करते समय अचानक मशीन की चपेट में आने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने राजकुमार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी पर डिडौली कोतवाली और पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पाकबड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तारीख मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।