फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman returning with medicine was given a lift in a car and gang raped.

Amroha News: दवाई लेकर लौट रही महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A woman returning with medicine was given a lift in a car and gang raped.
अमरोहा। शहर से दवा लेकर घर लौट रही महिला को स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले पीड़िता को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई गई थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला में एक कारोबारी की पत्नी को लंबे समय से पेट में दर्द की शिकायत चल रही थी। गजरौला में ही एक निजी अस्पताल का उपचार चल रहा था लेकिन वहां से सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। लिहाजा 25 सितंबर 2025 को कारोबारी की पत्नी अमरोहा शहर में जोया फ्लाईओवर के पास स्थित एक निजी अस्पताल से दवा लेने आई थी। लौटते वह गजरौला जाने के लिए टीपी नगर चौराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

इस बीच डिडौली क्षेत्र के गांव नारंगपुर में रहने वाला अजय स्कॉर्पियो लेकर वहां से गुजर रहा था। उसके साथ एक और युवक कार में था। दोनों ने गजरौला तक लिफ्ट देने के बहाने कारोबारी की पत्नी को स्कार्पियो में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों पीड़िता को छोड़ कर भाग गए। होश में आने पर बदहवास हालत में पीड़िता ने कोतवाली पहुंच आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को भगा दिया। लिहाजा, पीड़िता ने मामले में कोर्ट की शरण ली थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी अजय व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed