फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman lay down on the road in front of the police station after not getting justice

Amroha News: इंसाफ नहीं मिलने पर थाने के सामने सड़क पर लेटी महिला

Tue, 27 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A woman lay down on the road in front of the police station after not getting justice
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कथित समाजसेवी पर झूठे केस दर्ज कराने का आरोप लगाकर महिला थाने के सामने सड़क पर लेट गई। वह बेहोश हो गई। लोगों ने समझा कर उसे सड़क से उठाया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला।
थानाक्षेत्र के गांव की महिला का काफी समय से एक कथित समाज सेवी से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट डालते रहते हैं। कथित समाजसेवी ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिससे महिला नाराज है। महिला सोमवार को पहले तो सोशल मीडिया पर लाइव आई। उसने कहा कि वह समाजसेवी द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से दुखी है। जिससे तंग आकर कभी भी खुदकुशी कर सकती है।
विज्ञापन

इसके बाद महिला थाने के सामने पहुंच गई। वह समाजसेवी के कहने पर पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर लेट गई। काफी देर तक हंगामा किया। महिला को सड़क पर लेटा देख राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। आसपास के लोगों ने उसे समझा कर सड़क से हटाया। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान का कहना है कि पुलिस से कोई मामला नहीं है। महिला का एक समाजसेवी से विवाद चल रहा था। समझौते की बात चल रही थी। अचानक समाजसेवी ने कुछ टिप्पणी कर दी। जिस पर बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed