फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman going to take a bath in the Ganges died in an accident.

Amroha News: गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत

Sun, 17 May 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A woman going to take a bath in the Ganges died in an accident.
गजरौला (अमरोहा)। शनिवार की रात हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मुरादाबाद की चौहानों वाली मिलक गांव निवासी मुनेश देवी (60) की मौत हो गई। अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करने जा रही थीं। टेंपो में सवार अन्य तीन श्रद्धालु भी हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे सीओ कार्यालय से करीब 200 मीटर दिल्ली की दिशा में हुआ। मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के गांव चौहानों वाली मिलक निवासी मुनेश देवी पत्नी वीर सिंह अमावस्या पर गंगा में स्नान करने के लिए ब्रजघाट जा रही थीं। उनके साथ टेंपो में मोहल्ले के ही तीन अन्य श्रद्धालु भी थे। जैसी ही उनका टेंपो सीओ कार्यालय से 200 मीटर आगे पहुंचा, इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया।
विज्ञापन

उसमें सवार मुनेेश समेेत चारों श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको उपचार के लिए सीएचसी में लेकर आई। यहां मुनेेश देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके घायल साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रात हादसे में मुरादाबाद की महिला की मौत का मामला सामनेे आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed