फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman died after falling down due to her dupatta getting stuck in the bike chain

Amroha News: बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से गिरकर महिला की गई जान

Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A woman died after falling down due to her dupatta getting stuck in the bike chain
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती भाई को देखकर भतीजे के साथ बाइक से लौट रही गीता (48) चेन में दुपट्टा फंसने से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।
लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी कलुआ निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी गीता के भाई मुकेश कुमराला की तबीयत खराब है और वह चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गीता भाई को देखने अस्पताल गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। बाइक धनौरा मार्ग पर एक औद्योगिक इकाई के सामने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया और वह चलती बाइक से ही सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि, परिजन महिला को लेकर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed