फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A villager who came to get medicine for his son was attacked and his car windows were also broken

Amroha News: बेटे की दवा लेने आए ग्रामीण पर हमला, कार के शीशे भी तोड़े

Tue, 27 May 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A villager who came to get medicine for his son was attacked and his car windows were also broken
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अपने बेटे को दवा दिलाने आए युवक पर नगर के ही कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने युवक की कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कलां के गांव ढक्की टांडा निवासी दिपांशु ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सोमवार रात वह बेटे की दवा दिलाने के लिए नगर के यूनिक हाॅस्पिटल आया था। दवा लेने के बाद वह पानी की बोतल लेने जा रहा था। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रशांत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने दो साथियों को वहां बुला लिया। तीनों ने उसकी डंडे व बेल्ट से पिटाई की। उसके सिर से खून बहने लगा। दिपांशु का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने प्रशांत, अनुज व अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed