फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A truck loaded with sugarcane broke down on the feeder canal bridge, causing a traffic jam.

Amroha News: पोषक नहर के पुल पर गन्ना लदा ट्रक खराब, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with sugarcane broke down on the feeder canal bridge, causing a traffic jam.
नौगांवा सादात में रामगंगा पोषक नहर पर लगे जाम में फंसे वाहन। स्रोत ग्रामीण
नौगांवा सादात। रामगंगा पोषक नहर के पुल पर गन्ना लदा ट्रक खराब हो गया। काफी देर तक ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ तो मौके पर जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। सड़क दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर आमजन के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। थाना क्षेत्र से भी रोजाना भारी वाहन समेत गन्ना लदे ओवर लोडेड ट्रक गुजर रहे हैं, इनसे हादसों का डर बना रहता है। सोमवार दोपहर गन्नों से लदा ओवरलोड एक ट्रक बिजनौर की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही राम गंगा पोषक नहर पुल पर पहुंचा तभी खराब हो गया।
विज्ञापन

चालक न काफी कोशिश की लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। ट्रक खराब होने के बाद पुल पर दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाने का कार्य शुरू किया लेकिन जाम बेकाबू हो गया और देखते ही देखते जाम ने अमरोहा और बिजनौर की तरफ 10 किमी की सड़क को अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों के जाम में फंसने से हालात इस कदर खराब हो गए कि गांव खंडसाल, अलीपुर कलां, नौगांवा तगा, कमालपुरी, जाजरू समेत करीब एक दर्जन गांवों के रास्ते बंद हो गए। जाम खुलवाने में पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। देर शाम तक ट्रक हटाने की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुल पाया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गन्ने से लदे ट्रक के खराब होने से जाम की स्थिति बनी थी, इसे काबू कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed