{"_id":"58bf04854f1c1bec43dc45f1","slug":"a-shop-keeper-was-selling-expire-colddrinks-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से बिक रही थी एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से बिक रही थी एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर में मिठाई की दुकान में मिठाई की गुणवत्ता जांचती खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहारी सीजन पर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मिलावट खोेर सक्रिय हो गए हैं। वे लोगों की सेहत की फिक्र किए बगैर खराब खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। यह मसले सुर्खियां बने तो प्रशासन की नींद टूटी।
डीएम के आदेश पर मंगलवार को एफडीए और प्रशासन के अफसरों ने संयुक्त रूप से जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान धड़ल्ले से एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स बिकतीं मिलीं। फिलहाल टीम ने नामचीन मिठाई विक्रेताओं समेत अन्य दुकानों पर भी छापामारी की।
अभियान के दौरान दूध,मावा, बर्फी, गुझिया, बेसन आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां-जो भी सेहत के लिए खराब सामग्री दिखी उसे नष्ट कराया। इस दरम्यान एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की बिक रही 31 कोल्ड्र ड्रिंक्स की बोतल नष्ट कराई गई। एजेंसी के लिए टीम निकली लेकिन संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। इस बीच कुछ विक्रेता दुकान बंदकर भाग निकले। पूरे दिन अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को सभी एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों को मिष्ठान विक्रेता और दूध की डेयरियों पर छापामारी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर गंभीर सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने शहर की नामचीन मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की। बाबा स्वीट्स के यहां से मावा रोल का सैंपल भरा।
मोहल्ला कोट स्थित चतुर्वेदी के यहां से बर्फी का सैंपल भरा। गंभीरता के साथ खाद्य पदार्थों को चेक किया। नीलकंठ के यहां मावा के सैंपल भरा। अतरासी रोड स्थित अरुण कुमार के यहां बेसन का सैंपल भरा। अली अहमद की दुकान से मावे का सैंपल लिया।
गजरौला से एक दूध का सैंपल भरा। इंदिरा चौक गजरौला स्थित गोयल मिष्ठान के यहां से गुझिया, अलीसाकूलहट के यहां से पनीर का नमूना भरा। शिव स्वीट्स गजरौला से मावा के सैंपल भरा। सदर एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल के नेतृत्व में एफडीए टीम ने शहर के मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की।
डबल फाटक स्थित दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। अभियान के दौरान 31 कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल नष्ट कराई गई, जो एक्सपायी डेट की थी। रही थी। बीस किलो खीरा भी नष्ट कराया गया। उधर, इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। कुछ खाद्य विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
नौगावां सादात में कोल्डड्रिंक्स की एजेंसी सील
अमरोहा। नौगावां सादात एसडीएम संजीव यादव ने बताया कि नौगावां सादात में चार दुकानों पर छापामारी करते हुए मावा और मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें वीरेंद्र शर्मा, इकराम, रूपचंद शर्मा, भूरे की दुकान पर छापामारी की गई। इन दुकानों से मावा, बर्फी के चार सैंपलों लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान एक अन्य दुकान पर एक्सपायी डेट की कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही थी। कोल्ड्रड्रिंक्स को नष्ट कराया गया।
विक्रेता से पूछताछ की गई। विक्रेता के बताने पर टीम संबंधित एजेंसी/दुकान पर छापामारी करने पहुंची। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही एजेंसी संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी को सील कर दिया है। बुधवार को टीम मौके पर पहुंचकर दुकान खुलवाकर कोल्ड ड्रिंक की जांच करेगी। टीम में खाद्य निरीक्षक रामजीत आदि मौजूद रहे।