फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A seven-year-old boy was scorched by a high-tension line.

Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old boy was scorched by a high-tension line.
आदमपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार की शाम को घर के सामने गोबर की खाद के ढेर पर खेल रहा सात वर्षीय बालक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लेखराज का बेटा सुधांशु घर के बाहर खेल रहा था। कूढ़े ढेर से ऊंपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए ढबारसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लेखराज ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में हाईटेंशन लाइन नीचे लटक रही है। इसे ऊंचा कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली एसडीओ मिथलेश कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed