{"_id":"5ede83ae8ebc3e904543a885","slug":"a-servant-sleeping-on-a-tubewell-in-the-field-is-killed-with-a-knife-jpnagar-news-mbd351850982","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ट्यूबवेल पर सो रहे नौकर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में ट्यूबवेल पर सो रहे नौकर की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
नौगांवा के गांव कलामपुर में नौकर की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते सीओ अजय कुमार।
- फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात। खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के बाहर चारपाई पर सो रहे मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मजदूर बिहार का रहने वाला था, जो पिछले पंद्रह साल से किसान के यहां रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। हत्यारों ने मजदूर के पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए हैं। बाजुओं पर भी चोट के निशान मिले हैं। एसपी और सीओ ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हत्या की यह वारदात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव कलामपुर की है। यहां पर किसान रामसिंह का परिवार रहता था। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। पंद्रह साल से उनके यहां बिहार प्रांत के दरभंगा निवासी इंदल सिंह (42) मजदूरी करता था। वह खेती के अलावा घर और पशुओं की देखभाल करता था। रोजाना रात को इंदल गांव से सटे खेत की ट्यूबवेल पर सोता था। रविवार की रात भी वह खेत पर ट्यूबवेल की कोठरी के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके पेट और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे। बाजुओं पर भी चोट के निशान हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे जंगल की तरफ भाग निकले। सोमवार की सुबह रामसिंह खेत पर पहुंचे तो इंदल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए। जंगल में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ अजय कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर शाम एसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल पर पहुंचे। यहां किसान और अन्य ग्रामीणों से बात की। वहीं, इंस्पेक्टर को जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
22 साल पहले किसान के बेटे की भी हुई थी हत्या
नौगांवा सादात। कलामपुर निवासी किसान रामसिंह मध्यम वर्ग के किसान हैं। वह छह भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई लुधियाना और दिल्ली में रहते हैं। तीन भाई गांव में ही खेती करते हैं। रामसिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी थे। बताया जा रहा है कि 22 साल पहले होली के दिन उनका एकलौता बेटा पिंटू उर्फ मुकेश अचानक घर से गायब हो गया था। बारह दिन बाद उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड में भी रामसिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई थी। 22 साल बाद फिर उनके नौकर की हत्या होना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पूछताछ के दौरान रामसिंह किसी से भी रंजिश नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इंदल सीधा-साधे स्वभाव का, तो दुश्मन कौन
नौगांवा सादात। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ की माने तो नौकर इंदल सीधे-साधे स्वभाव और अच्छी छवि का व्यक्ति था। वह किसी से ज्यादा मतलब भी नहीं रखता था। अधिक समय अपने खेत पर बिताता था। अब सवाल यह है कि अगर इंदल सीधे-साधे स्वभाव का था तो उसका दुश्मन कौन है। उसकी हत्या इतनी निर्ममता के साथ क्यों कर दी गई।
संबंधों के चक्कर में तो नहीं हुई हत्या
नौगांवा सादात। पिछले पंद्रह सालों से एक ही किसान के घर मजदूरी करने वाले इंदल के व्यवहार में तो कई कमी नहीं थी। लेकिन लोगों में चर्चा है कि उसकी हत्या संबंधों के चक्कर में हो सकती है। ग्रामीणों में उतराती चर्चाओं आशंका जताई जा रही है कि कहीं इंदर का किसी महिला से संबंध तो नहीं थे या उसने हत्यारोपियों को कोई कृत्य तो नहीं देख लिया। जिसमें इंदल उनके लिए बाधक बन रहा हो।
पैरों के निशान बयां कर रहे, जंगल की तरफ भागे आरोपी
नौगांवा सादात। सीओ अजय कुमार और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इस दौरान कुछ पैरों के निशान मिले। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की तरफ भागे हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
खुद को बचाने के लिए नौकर ने किया था संघर्ष
नौगांवा सादात। आरोपियों ने नौकर इंदल के पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए थे। पुलिस के मुताबिक इस दौरान नौकर ने खुद के बचाने के लिए संघर्ष भी किया था। जिसकी वजह से उनकी बाजुओं में भी चोट लगी है।
कलामपुर गांव में किसान के नौकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- आरपी शर्मा, इंस्पेक्टर नौगांवा सादात

नौगांवा सादात के गांव कलामपुर में नौकर की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।- फोटो : JPNAGAR