{"_id":"6af213d320f6ac66e4063604","slug":"a-ritual-dip-of-faith-taken-in-the-ganga-on-kartik-amavasya-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177454-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार्तिक अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार्तिक अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक अमावस्या पर तिगरी और ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए और पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी।
तिगरी के पुरोहित पंडित गंगा शरण शर्मा और दयानंद शर्मा के मुताबिक, कार्तिक अमावस्या को दीपावली की अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पितृ तृप्त होते हैं तथा देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
रविवार को भोर से ही तिगरी और ब्रजघाट में स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा को पुष्प अर्पित कर सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा तट देर तक हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे।