फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A report has been filed in the case of cheating a retired lineman's wife of Rs 8.40 lakh

Amroha News: सेवानिवृत लाइनमैन की पत्नी से 8.40 लाख रुपये ठगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of cheating a retired lineman's wife of Rs 8.40 lakh
गजरौला। घरों में घी बेचने वाली महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के सेवानिवृत्त लाइन की पत्नी सस्ते में सोने के सिक्के देने की बात कह 8.40 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस महिलाओं की तलाश में सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार को घी बेचने आईं दो महिलाओं ने बैंक कॉलोनी निवासी रामौतार शर्मा की पत्नी उमा देवी के साथ ठगी की। रामौतार शर्मा
बिजली विभाग के सेवानिवृत्त लाइन मैन हैं। उनकी पत्नी को अपनी बातों में फंसाकर 100 ग्राम से अधिक वजन के पीतल के सिक्के थमा कर
8.40 लाख रुपये ठग लिए। रकम की ठगी कर महिलाएं गायब हो गईं।शनिवार सुबह बेटे के पूछने पर उन्होंने ठगी की जानकारी दी थी। सिक्कों को लेकर आशीष शर्मा एक सराफा कारोबारी के यहां गए थे। जिसने देखते ही उनको बताया था कि यह पीतल के सिक्के हैं। इस तरह महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ था। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed