फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A pulley fell from a sugarcane-laden truck, injuring a Bhakiyu leader.

Amroha News: गन्ना लदे ट्रक से गिरी पूली, भाकियू नेता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A pulley fell from a sugarcane-laden truck, injuring a Bhakiyu leader.
डिडौली। अल्लाबख्शपुर क्रय केंद्र से गन्ना लाद कर असमोली शुगर मिल जा रहे ट्रक से गन्ने की एक पूली बाइक सवार भाकियू नेता पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव जमापुर निवासी भाकियू टिकैट के मंडलाध्यक्ष जसपाल सिंह दो दिन पहले ब्लाक प्रभारी इकासपाल सिंह के साथ कोतवाली क्षेत्र में जोया-सम्भल मार्ग पर जा रहे थे। उनके आगे असमोली शुगर मिल को जा रहा गन्ना लदा ट्रक जा रहा था। जब वह मीरपुर गांव के सामने पहुंचे तो ट्रक से गन्ने की पूली गिर गई। यह पूली बाइक चला रहे जसपाल सिंह के ऊपर गिर गई। इससे वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से संगठन पदाधिकारियों में रोष है और ट्रक चालक तथा असमोली मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed