{"_id":"68d459ba5272351a950c8d2b","slug":"a-police-inspector-and-two-constables-were-caught-beating-a-couple-during-a-raid-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-148421-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दबिश के दाैरान दंपती को पीटने में दरोगा और दो कांस्टेबल फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दबिश के दाैरान दंपती को पीटने में दरोगा और दो कांस्टेबल फंसे
Thu, 25 Sep 2025 05:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अग्रिम जमानत याचिका दायर करने के बाद भी सूर्योंदय से पहले पुलिस ने दबिश देकर दंपती के साथ मारपीट की। पुलिस की पिटाई से महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत थाना पुलिस की तो उसे हवालात में बैठा लिया और एनकाउंटर की धमकी दी। प्रकरण को गंभीरता से लेकर कोर्ट ने दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए हैं।
मूलरूप से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किसान अमरोहा के बंबूगढ़ पंडकी में किराये के मकान पर रहते हैं। बीते साल उनकी पत्नी ने नौगांवा सादात थाने में कुछ लोगों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मामले में आरोपी फैसले का दवाब बना रहे थे। फैसला न करने पर आरोपियों ने किसान पर हमला कर दिया था। बाद में नौगांवा सादात पुलिस से हमसाज होकर किसान की पत्नी, पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आरोप है कि इस मुकदमे के बाद नौगांवा सादात पुलिस दंपती पर फैसले का दवाब बनाने लगी, लेकिन दंपती ने फैसला नहीं किया और जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसान के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक फरवरी 2025 को दंपती अपने घर पर थे। इसी दौरान दरोगा रामनिवास, कांस्टेबल धर्मेंद्र और ममता जबरदस्ती घर में घुस आए और गालियां देने लगे। दंपती ने रात में घर में आने का कारण पूछा तो उनके साथ मारपीट की। पुलिस की पिटाई के कारण किसान की पत्नी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। दरोगा रामनिवास पर महिला के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। पुलिस के जाने के बाद किसान ने अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।