फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A place has been identified for dogs in Amroha, and an Aligarh-based organization has been entrusted with the responsibility.

Amroha News: अमरोहा में कुत्तों के लिए स्थान चिह्नित, अलीगढ़ की संस्था को जिम्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A place has been identified for dogs in Amroha, and an Aligarh-based organization has been entrusted with the responsibility.
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से आवारा कुत्तों के आश्रय, भोजन, चिकित्सा के साथ उनका बधियाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। साथ ही अलीगढ़ की एक संस्था से अनुबंध किया जा रहा है। यह संस्था आगामी 15 दिनों में अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

पालिका ईओ डाॅ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के आश्रय स्थल एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) स्थापित कर नगर के निराश्रित कुत्तों के शासन के आदेश पर बधियाकरण करके, उनके आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल आदि के लिए स्वयंसेवी संस्था का चयन कर लिया गया है। यह सेंटर 15 दिन में कार्य करना शुरू कर देगी। इस कार्य के शुरू हो जाने से नगरीय क्षेत्र में कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर नगर पालिका द्वारा पालिका क्षेत्र अहरोई अंतर्गत भवन का चयन कर नगरीय क्षेत्र के कुत्तों को पकड़ कर शल्य चिकित्सा द्वारा बधियाकरण कर, उनका अग्रिम इलाज, देखभाल, भोजन सहित उनके आश्रय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जनपद अलीगढ़ की स्वयंसेवी संस्था जीवदया फाउंडेशन से अनुबंध की कार्रवाई की जा रही है। 15 दिन में इस संस्था द्वारा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने वाली नगर पालिका अमरोहा नगर निगम मुरादाबाद के बाद मंडल की दूसरी एवं जनपद की पहली निकाय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed