{"_id":"6962bdbbfdced4110f0264b3","slug":"a-photo-of-a-young-man-holding-a-pistol-goes-viral-he-is-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-155227-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तमंचा हाथ में लेने की युवक \nकी फोटो वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तमंचा हाथ में लेने की युवक की फोटो वायरल, गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी एक युवक को तमंचा लहराते का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवक की शिनाख्त कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश किया है। उसके कब्जे से तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ में तमंचा लिए हुए का फोटो वायरल किया था। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिली थी। पुलिस ने सोशल मीडिया आईडी के जरिए युवक की पहचान ग्राम चुचैला कलां निवासी संजू के रूप में की। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
शनिवार की सुबह पुलिस ने संजू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।