फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A person who is dominated by aspirations is never happy: Kamal

जिस पर आकांक्षाएं हावी होती हैं, वह कभी सुखी नहीं होता : कमल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
A person who is dominated by aspirations is never happy: Kamal
अमरोहा। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन श्री जैन मंदिर मोहल्ला कोट में अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन की गई। इस दौरान पंडित कमल जैन ने कहा कि उत्तम शौच धर्म का अर्थ है पवित्रता। आचरण में नम्रता, विचारों में निर्मलता लाना ही शौच धर्म है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहर की पवित्रता का ध्यान तो हर कोई रखता है लेकिन यहां आंतरिक पवित्रता की बात है। आंतरिक पवित्रता तभी घटित होती है जब मनुष्य लोभ से मुक्त होता है। शौच धर्म कहता है कि आवश्यक्ता, आकांक्षा, आसक्ति और अतृप्ति के बीच को समझकर चलना होगा। क्योंकि जो अपनी आवश्यकताओं को सामने रखकर चलता है। वह कभी दुखी नहीं होता और जिसके मन में आकांक्षाएं हावी हो जाती हैं। वह कभी सुखी नहीं होता। शाम को आरती, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान अध्यक्ष योगेश कुमार जैन, महामंत्री शरद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, राजेश जैन, सौरभ जैन, अमित जैन, लता जैन, रजनी जैन, मीनाक्षी जैन, हिमांशी जैन, रेखा जैन एवं श्री पार्श्वनाथ युवा मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article