{"_id":"67a6694778c13e597f03f832","slug":"a-person-living-in-ignorance-gets-ruined-mufti-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133908-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गफलत में रहने वाला इंसान हो जाता है बर्बाद : मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गफलत में रहने वाला इंसान हो जाता है बर्बाद : मुफ्ती
Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
नगर की कनेटा रोड पर शुक्रवार से तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा की शुरुआत हो गई। इसमें शिरकत करने वाले मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है। तब्लीगी में मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि गफलत में रहने वाले इंसान अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं।
उन्होंने कहा कि अल्लाह को कसरत से याद किया करो। सारे जहानों को पालने वाली सिर्फ अल्लाह की ही पाक जात है। अपनी जिंदगी को नूरानी तरीके से गुजारने के लिए शरीयत के बताए रास्ते पर अमल करें। उन्होंने कहा कि प्यारे नबी पाक हर वक्त अल्लाह का ही जिक्र करते रहते थे।
नबी पाक की सुन्नत को पूरा करने वाला अल्लाह के बहुत करीब होता है। इस्लाम ने जो बताया है उस पर अमल करें और इसकी जो नाफरमानी करेगा वह अल्लाह की नाराजगी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने बताया पेड़ भी अल्लाह की इबादत करते हैं। तब्लीगी इज्तेमा में समाजसेवी संगठनों के द्वारा लोगों की खिदमत करने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। इस मौके पर मुफ्ती जुल्फिकार अहमद, मुफ्ती शोएब, हाजी नईम, नफीस अहमद चिश्ती, सभासद तालिब खान, नाजिम सैफी, जफर जुरीद आदि मौजूद रहे।