फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a new sunrise in new year first day

साल के पहले दिन भी सूर्यदेव मेहरबान, खिली धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
a new sunrise in new year first day
अमरोहा। साल के पहले दिन कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली। बुधवार सुबह से ही सूर्य निकल आया। धूप खिली, जिससे कुछ हद तक निजात मिली। सुबह से ही लोग घरों से बाहर धूप में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार को धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। सर्दी से ठिठुर रहे लोगों ने घरों की छतों पर बैठक धूप ली। वहीं सरकारी कार्यालय परिसरों में भी कर्मचारी धूप सेंकते नजर आए। सुबह और शाम में ठंड से लोग ठिठुरे। धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। बच्चों ने घरों की छतों पर जमकर धमाचौकड़ी मचाई। सर्दी से ठिठुरते बुजुर्गों ने भी धूप ली। लोग दिनभर धूप का आनंद लेते रहे। महिलाओं ने गर्म कपड़ों को धोकर छतों पर सूखने के लिए डाल दिया। धूप में बच्चें मौज मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं दिन ढलते ही फिर फिजा में ठिठुरन और गलन पैदा हो गई। दिन में धूप और सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। शाम को नगर के चौक-चौराहे और व्यस्तम इलाकों में सन्नाटा पसर गया। ठंड के चलते लोग घरों में जाकर दुबक गए। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed