फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A multipurpose hall will be built in the government college

Amroha News: राजकीय महाविद्यालय में बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

Thu, 23 Jan 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A multipurpose hall will be built in the government college
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 800 विद्यार्थियों की क्षमता का बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। महाविद्यालय की मांग को (पीएम-यूएसएचए) प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के नोडल अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। हॉल बनाने के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी है।
गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की स्थापना 1996 में की गई। इसमें हसनपुर, धनौरा व अमरोहा तहसील क्षेत्र के गांवों के विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। महाविद्यालय में जिले के अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र भी बनाया जाता है। इसके अलावा महाविद्यालय में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध चार कॉलेजों के बीएमएस के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र भी बनाया गया।
विज्ञापन

संसाधन बढ़ाने के लिए बीते साल महाविद्यालय ने पांच करोड़ रुपये के बजट की मांग की। इसके लिए महाविद्यालय की तरफ से नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया, जिससे महाविद्यालय में 800 विद्यार्थी की क्षमता वाले एक बहुउद्देशीय हॉल, चार कक्षा कक्ष का निर्माण कराए जाने और प्रयोगशालाएं उच्चीकृत बनाए जा सके। महाविद्यालय की मांग को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के नोडल अधिकारी ने गंभीरता से लिया। यहां पर 800 विद्यार्थियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल को मंजूरी दे दी। नोडल अधिकारी ने हॉल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन









- महाविद्यालय में बहुउद्देशीय हॉल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए लखनऊ में बैठे नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। - डॉ. संदीप कुमार, परीक्षा प्रभारी रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed