फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A mason's throat was slit with a knife; three people, including his wife and lover, were sent to jail.

Amroha News: चाकू से काट दिया था राजमिस्त्री का गला, पत्नी व प्रेमी समेत तीन को भेजा गया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A mason's throat was slit with a knife; three people, including his wife and lover, were sent to jail.
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपलाैती कलां गांव में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कराने मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दो चाकू व दो मोबाइल भी बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला रूही ने पूछताछ में बताया कि वह शादी से पहले से गांव में ही बड़ी बहन के देवर फरमान से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन बदकिस्मती से उसकी शादी मेहराज से हो गई, शादी के बाद भी फरमान से प्रेम कम नहीं हुआ। मेहराज दोनों के बीच संबंधों का राज जान चुका था और वह इसका विरोध करता था। इसलिए मेहराज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दूध में नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी फरमान व बुरावली निवासी अदनान के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed