फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A mason died when his bike collided with a DCM

Amroha News: डीसीएम में टकराई बाइक राजमिस्त्री की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
A mason died when his bike collided with a DCM
हसनपुर। नगर के अतरासी मार्ग पर डीसीएम से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार राजमिस्त्री रोबिन (28) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी रोबिन पुत्र राजवीर सिंह सोमवार की देर रात गांव गांव रजोहा निवासी अपने दोस्त की बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अतरासी हसनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पंप के सामने खड़ी डीसीएम में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि डीसीएम का टायर फट गया था। जिसकी वजह से वह काफी देर से सड़क किनारे ही खड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस डीसीएम को कब्जे में करके कोतवाली ले गई। मृतक चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता राजवीर सिंह करीब एक वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज गया है। डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed