फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a masjid where muslim women do namaj

एक मस्जिद ऐसी भी जहां सिर्फ महिलाएं अदा करती हैं नमाज

Thu, 08 Mar 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Thu, 08 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
a masjid where muslim women do namaj
जनाना मस्जिद जिसमें शिया समुदाय की महिलाएं नमाज अदा करतीं है। - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों साल पुरानी रिवायत को अमरोहा की मुस्लिम महिलाओं ने जिंदा रखा है। मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं की नमाज अदा करने की रिवायत अमरोहा में अभी भी बदस्तूर जारी है। शहर के शफातपोता मोहल्ले में जनाना मस्जिद में रोजाना शिया समुदाय की महिलाएं नमाज अदा करतीं है। साथ ही मस्जिद में नमाज अदा करने के सवाब की हकदार बनती हैं। 
विज्ञापन

इराक, ईरान, अफ्रीका सहित खाड़ी देशों में महिलाएं भी मस्जिद में नमाज अदा करतीं हैं। जानकारों के मुताबिक महिलाओं के मस्जिद में नमाज अदा करने का जिक्र हदीस में भी किया गया है। यह एक रिवायत भी है। इस रिवायत अमरोहा में महिलाएं आगे बढ़ा रही हैं। शहर के शफातपोता मोहल्ले में जनाना मस्जिद है। जहां रोजाना महिलाएं बिना किसी रोक टोक के नमाज अदा करती हैं। बिना जमात के महिलाएं पांचों वक्त की नमाज पढ़ने पहुंचती हैं। इससे एक ओर पुरानी रिवायत जिंदा हैं तो दूसरी ओर महिलाओं को नमाज अदा करने का सवाब भी मिल रहा है। 
विज्ञापन


132 साल पुरानी है अमरोहा की जनाना मस्जिद:
 अमरोहा में महिलाओं की मस्जिद का इतिहास काफी पुराना है। मस्जिद की देखरेख करने वाले सैयद मोहम्मद सिब्तेन बताते हैं कि यह मस्जिद 132 साल पुरानी है। यह मस्जिद 1885 में बनी थी। मस्जिद की तामीर गुलाम मेंहदी ने करावाई थी। पहले सिर्फ तीन चार महिलाओं के लिए ही जगह थी। बाद में मस्जिद का दायरा बढ़ा दिया गया। गुलाम मेंहदी अंग्रेजी हुकूमत में फौज में हवलदार थे। उनकी तीन बेटियां साबरा खातून, कनिज फातमा और शायदा फातमा थी। उन्होंने अपनी इन बेटियों के लिए मस्जिद बनवाई थी। मस्जिद में करीब दस सफें लग सकती हैं। अजान होने के बाद यहां महिलाएं अलग-अलग अपनी नजाम पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed