{"_id":"5e90aff58ebc3e72bd7119ab","slug":"a-man-in-isolation-gajraula-news-mbd345788731","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला से एक और युवक को आइसोलेशन भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला से एक और युवक को आइसोलेशन भिजवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। गांव नौनेर में घर में ही एकांतवास में रखे गए निजामुद्दीन दरगाह से आए युवक को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उसकी सैंप्लिंग की गई है। वहीं सीएचसी में मोहल्ला जलालनगर में रह रहे नासिक से आए युवक के स्वास्थ्य की जांच भी की हुई। जांच में कोई लक्षण सामने नहीं आए।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे दो सगे भाइयों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से खलबली मची हुई है। बताते हैं सात अप्रैल को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में चोरी छिपे घर में रह रहे एक युवक को पकड़कर उसके स्वास्थ्य की जांच कराई थी। इसके बाद उसे गांव में ही 21 अप्रैल तक एकांतवास में रहने की हिदायत दी थी। उसके घर पर कोविड-19 का पोस्टर भी लगाया गया था। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के तापमान की जांच की गई थी। बताते हैं कि दो दिन पूर्व पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नौनेर पहुंची और निजामुद्दीन मरकज से लौटे युवक को पकड़कर जिला अस्पताल ले गई। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि उसे आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उसकी सैंप्लिंग कराई गई है। वहीं मोहल्ला जलालनगर में रह रहे नासिर से आए एक और युवक की जांच की गई। इसके अलावा मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिह्नित लोगों की जांच भी जारी है।