फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A man duped a disabled man's wife of Rs 14,000 on the pretext of winning a lottery worth Rs 12 lakh.

Amroha News: 12 लाख की लाॅटरी का झांसा देकर दिव्यांग की पत्नी से 14 हजार ठगे

Sat, 25 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A man duped a disabled man's wife of Rs 14,000 on the pretext of winning a lottery worth Rs 12 lakh.
डिडौली। साइबर ठगों ने दिव्यांग की पत्नी को 12 लाख की लॉटरी का झांसा देकर 14 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव खय्यामाफी निवासी दिव्यांग मजदूर मोहम्मद रिजवान शाह की पत्नी नगमा के पास बीते मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके नाम पर 12 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। रकम प्राप्त करने के लिए उसे 17 हजार रुपये डिलीवरी शुल्क के रूप में भेजने होंगे। नगमा ने पति से बताया कि उसकी मां बीमार हैं, इसलिए पैसे उनके खाते में जमा कर दो।
विज्ञापन

पति रिजवान ने ठग के बताए अनुसार तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में जब ठग ने तीन हजार रुपये और भेजने की मांग की तो रिजवान ने अपनी सास से फोन पर बात की। तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ। ठग ने भरोसा दिलाने के लिए 12 लाख रुपये के 500-500 के नोटों की वीडियो भी भेजी थी। ठगी का एहसास होने पर रिजवान ने जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed