{"_id":"5e39af0f8ebc3ee59e0e00c7","slug":"a-man-died-with-current-jpnagar-news-mbd338737753","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मोटर मकैनिक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मोटर मकैनिक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मकान का निर्माण कराते समय करंट लगने से मोटर मकैनिक की मौत हो गई। खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
घटना देहात थानाक्षेत्र में अतरासी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के निकट घटी। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय कोहना में डालचंद सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सुरेंद्र सिंह (35) मोटर मकैनिक है। सुरेंद्र सिंह एआरटीओ दफ्तर के पास अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। उनके निर्माणाधीन मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर राजमिस्त्री मकान का लिंटर तैयार कर रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह भी सरिया को सीधा कर रहे थे। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से यहां मौजूद परिजनों और राजमिस्त्री में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मकैनिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।