फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died with accident of train

युवक की संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
a man died with accident of train
अमरोहा। अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के पास युवक की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की शिनाख्त संभल के एचौड़ा निवासी मनोज के रूप में हुई। घटना स्थल से कुछ ही दूर उसका बैग पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अतरासी ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह मुरादाबाद-दिल्ली ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। यहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बैग में मिली बैंक की किताब के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त मनोज पुत्र रामगोपाल निवासी एचौड़ा थाना असमोली जिला संभल के रूप में हुई। मनोज इंटर का छात्र था। पुलिस ने तत्काल उसे परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुुंच गए। जहां परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले मनोज के बड़े भाई ने मोबाइल चलाने को लेकर उसे डांट दिया था। जिसके नाराज होकर घर से निकल आया। मनोज के पिता सीएल गुप्ता कंपनी में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed