फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in accident

ससुराल आए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
a man died in accident
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------
ससुराल आए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
हाईवे स्थित नीलीखेड़ी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडौली(अमरोहा)। ससुराल आए मुरादाबाद के अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान करीब एक घंटे बाद हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में भेज दिया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह हादसा मंगलवार की दोपहर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित नीलीखेड़ी गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मुरादाबाद जनपद के मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी नरेंद्र सिंह (45) की डिडौली में ससुराल है। सोमवार को वह अपनी ससुराल आए थे। मंगलवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक हाईवे स्थित नीलीखेड़ी गांव के निकट पहुंची थी। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके करीब एक घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी। मौत की खबर मिलते ही नरेंद्र सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed