फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in accident

अमरोहा के मौलाना की दुबई में सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
a man died in accident
अमरोहा। दुबई में सड़क हादसे में अमरोहा के मौलाना की मौत हो गई। पाकिस्तानी सहपाठी ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल वह वह शव को घर लाने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी गली में जकाउल हसन का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी नईम जहां के अलावा आठ बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक मझले बेटे मौलाना सैयद नुरूल हसन दुबई में दीनी तालीम हासिल करने के लिए गए थे। वह वहीं पढ़ाने का काम भी करते थे। वह पाकिस्तान के युवक के साथ एक ही कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को नुरूल हसन बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पाकिस्तानी सहपाठी ने फोन कर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में रिश्तेदारों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन मौलाना सैयद नुरूल हसन के शव को अमरोहा लाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed