फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man destryed petrol pump

पेट्रोल पंप मालिक-सेल्समैन को पीटा, तोड़फोड़

Wed, 04 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा Updated Wed, 04 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
a man destryed petrol pump
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
 नशे में धुत युवक ने शहर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर पर बाइक चढ़ा दी। विरोध किया, तो सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस पर नाराज पंप मालिक ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिए और पंप से भगा दिया। पांच मिनट के बाद पंप पर दस से पंद्रह युवकों ने धावा बोल दिया और मालिक-सेल्समैन की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मालिक ने केबिन में घुसकर जान बचाई। आरोपी युवकों ने केबिन में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। साम ढलते ही शहर के पेट्रोल पंप पर हमले की सूचना से व्यापारियों में खलबली मच गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जोया रोड पर फ्लाईओवर के निकट रोहित अग्रवाल का पेट्रोल पंप है। मंगलवार शाम करीब छह बजकर बीस मिनट पर नशे में धुत एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा। बाइक का पहिया सेल्समैन जितेंद्र सक्सेना निवासी मोहल्ला दुर्गा कालोनी के पैर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन ने जब इसका विरोध किया, तो युवक ने बाइक से उतरकर जितेंद्र सक्सैना की पिटाई कर दी। इतने में रोहित अग्रवाल वहां आ गए और थप्पड़ मारकर युवक को भगा दिया। पांच मिनट के बाद आरोप युवक ने दस से पंद्रह युवकों के साथ पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया। सेल्समैन जितेंद्र सक्सेना और रोहित अग्रवाल को पीटना शुरू कर दिया।

रोहित अग्रवाल जान बचाकर केबिन में घुसे, तो दबंग भी केबिन में आ धमके और तोड़फोड़ कर दी। करीब पांच युवकों ने सेल्समैन को लात घूंसों से जमकर पीटा और घटना को अंजाम देकर कार और बाइकों से फरार हो गए।

व्यापारियों में मची अफरा तफरी
अमरोहा। पेट्रोल पंप पर हमले की सूचना मिलते ही शहर के व्यापारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में तमाम व्यापारी मौके पर आ गए। सूचना पर देहात एसओ ऋषि कुमार मय फोर्स के मौके पर आ गए। कुछ देर के बाद सीओ सिटी शील कुमार भी पंप पर पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। लेकिन हमलावर पहचान में नहीं आ सके। फिलहाल पंप मालिक ने थाने में तहरीर दी है।


-कुछ शरारती तत्वों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर सेल्समैन और पंप मालिक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -शील कुमार सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed