फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A malaria patient was found, the ward was full of fever patients

Amroha News: मलेरिया का रोगी मिला, बुखार पीड़ितों से वार्ड फुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
A malaria patient was found, the ward was full of fever patients
अमरोहा। मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ रही है। वायरल के साथ मलेरिया भी पैर पसारने लगा है। जिले में बृहस्पतिवार को एलाइजा जांच के बाद एक मरीज को मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद विभाग सतर्क हो गया है। उधर, जिला अस्पताल का वार्ड भी बुखार मरीजों से फुल हो गया है। लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से विभागीय अधिकारियों ने स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नौगांवा क्षेत्र के एक गांव निवासी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां पर उसने मलेरिया की जांच कराई। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एक युवक को मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। उसका इलाज शुरू करा दिया गया है। लगातार स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट किया गया है. जो गांव-गांव सर्वे भी कर रही है। मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया आशंकित मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1450 लोगों की ओपीडी हुई। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में अधिकांश मरीज वायरल बुखार, जुकाम और गला खराब होने के रहे। सभी को दवाई देकर भेज दिया गया। बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 36 मरीज भर्ती हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। जबकि, बुधवार को वार्ड में बुखार के 28 मरीज भर्ती थे। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article