फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A lunatic called the girl and threatened to kill the groom

Amroha News: सिरफिरे ने युवती को फोन कर दी दूल्हे को जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
A lunatic called the girl and threatened to kill the groom
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

एकतरफा मोहब्बत में सिरफिरे ने युवती को फोन करके उसके होने वाले दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद युवती के परिजन दहशत में है। शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सिरफिरे को पकड़ लिया। देर रात तक मामले में दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहे थे।

रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की दिसंबर में बरात आनी है। पास के गांव में रहने वाला युवक युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था। उसने युवती को फोन करके उसके होने वाले दूल्हे को गोली मारने की धमकी दी। कहा, यदि वह बरात लेकर आया तो उसे गोली मार देगा। एकतरफा मोहब्बत से अंजान युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। कई बार पहले भी धमकी दे चुका था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मामला चर्चा में आने के बाद दोनों पक्षों के लोग समझौता कराने के प्रयास में जुट गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed