फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard entered Bibra Kala village, captured on CCTV, causing panic.

Amroha News: बीबड़ा कला गांव में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A leopard entered Bibra Kala village, captured on CCTV, causing panic.
नौगांवा सादात के बीबड़ा कला में सीसीटीवी कैमरे में कैद ​तेंदुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब
नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ने लगी है। तेंदुआ जंगल छोड़ अब गांव का रुख करने लगे हैं। आधी रात के समय गांव में पहुंचा तेंदुआ सड़क पर घूमते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गांव तक तेंदुए आने की बात सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नौगांवा सादात के अलग-अलग क्षेत्र में पिछले छह महीने से दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी के जंगल में करीब एक महीने तक तेंदुआ दिखाई देता रहा। तेंदुए का जोड़ा दो शावकों के साथ भी देखा गया था। इस बीच अलीपुर कला गांव के रहने वाले कैलाश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों में तेंदुए के हमले से मौत की चर्चा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने भी गांव के जंगल में पिंजरा लगाया है। लेकिन, शुक्रवार की रात तेंदुआ जंगल से निकलकर बीबड़ा कला गांव में पहुंच गया। गांव में घूमता तेंदुआ मास्टर नीलपाथ सिंह के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शनिवार की सुबह तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव में तेंदुए के घूमने वाली वीडियो देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखकर वन अधिकारी भी अचंभित रह गए। डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। बीबड़ा कला के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी जंगल में तेंदुआ देखा गया था। इसलिए गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। वरना तेंदुआ किसी पर भी हमला कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed