फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard attacked a bike rider a few hours before the engagement, leaving him bleeding

Amroha News: मंगनी से कुछ घंटे पहले बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला, किया लहूलुहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
A leopard attacked a bike rider a few hours before the engagement, leaving him bleeding
नौगांवा सादात (अमरोहा)। सीमा से सटे बिजनौर जिले के बाद अमरोहा में भी तेंदुए हमलावर हो गए हैं। नौगांवा सादात क्षेत्र में मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने बाइक सवार सुधांशु उर्फ गोलू (26) पर हमला कर दिया। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ उसे खेत में खींचकर ले गया। गर्दन और सिर नोच डाला। गनीमत रही कि सड़क से गुजर रही कार का हॉर्न बजते ही तेंदुआ भाग निकला, जिससे युवक की जान बच गई। परिजनों ने लहूलुहान युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के नौगांवा तगा गांव निवासी किसान भुक्कन का बेटा सुधांशु मंडी धनौरा में मकान बनवा रहा है। वह पिता के साथ ही खेती करता है। शुक्रवार को उसकी मंगनी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सुधांशु बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह धनौरा रोड से गांव जाने वाले रास्ते पर मुड़ा, तो तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुए के झपट्टा मारते ही सुधांशु की बाइक गिर गई। तेंदुआ उसे खींचकर सड़क किनारे खेत में ले गया और उसकी गर्दन और सिर नोचने लगा। इस बीच सड़क से गुजर रही कार का हॉर्न बजा तो तेंदुआ सुधांशु को छोड़कर भाग निकला। लेकिन, वह जख्मी हो गया। भुक्कन से सुधांशु को फोन किया तो उसने तेंदुए के हमले की जानकारी दी और बेहोश हो गया। भुक्कन ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचा, जहां सुधांशु लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन सुधांशु को लेकर अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुधांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन पहले जैकेट कारीगर पर भी किया था हमला
छह दिन पहले नौगांवा तगा गांव निवासी जैकेट कारीगर कासिम नौगांवा सादात नई बस्ती से खाना लेकर घर लौट रहा था। गांव के रास्ते पर मेहंदी रजा व जीवाराम का आमने-सामने आम के बाग हैं। कासिम बाग के बीच में पहुंचा, तो उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ कासिम का पैर मुंह में भरकर खींचने लगा था। इस दौरान कासिम की बाइक नहीं गिरी और उसने रफ्तार बढ़ा दी थी। जिससे उसकी जान बच गई थी।
घटना स्थल के पास लगाया पिंजरा
क्षेत्र में तेंदुआ अब इंसानों पर हमला करने लगा है। यह क्षेत्र में दूसरी घटना है। सुधांशु पर हुए हमले के बाद वन विभाग की टीम ने गांव नौगांवा तगा और धनौरा मार्ग के बीच खेत में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

- तेंदुए द्वारा युवक पर हमला करने की बात सामने आई है। इसके बाद नौगांवा क्षेत्र में टीम का अलर्ट कर दिया गया है। घटना स्थल के पास खेत में पिंजरा भी लगा दिया गया है। टीम लगातार कांबिंग भी कर रही है। तेंदुए को लेकर लोगों भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कहीं पर तेंदुआ दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को अवश्य दें। - एसपी सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article