फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A KGBV-Ek Sports Scheme will start in Kasturba schools

Amroha News: कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू होगी एक केजीबीवी-एक खेल योजना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
A KGBV-Ek Sports Scheme will start in Kasturba schools
अमरोहा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ खेलों में भी निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने एक केजीबीवी-एक खेल योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसमें छात्राओं की रुचि के अनुसार खेलों का चयन किया जाएगा। शुरुआत में योजना के लिए दो स्कूलों का चयन किया जाएगा।
छात्राओं के लिए आवासीय शिक्षा व्यवस्था के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की गई थी। जिले में ऐसे आठ विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी निपुण बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग ने एक केजीबीवी-एक खेल योजना की शुरुआत की है। योजना के अनुसार विद्यालय में छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार एक खेल का चयन करेंगी। जिसमें उनको पारंगत किया जाएगा। जिसमें छात्राओं को राज्य स्तर तक अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बनेगी खेल समिति
योजना के संचालन के लिए हर स्कूल में एक खेल समिति का गठन किया जाएगा। वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका के साथ खेलों में रुचि रखने वाली दो अन्य शिक्षिका और दो खिलाड़ी छात्राओं को समिति में शामिल किया जाएगा। खेलों का आयोजन इसी समिति के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के अनुसार होगा मैदान का चयन
खेलों के प्रशिक्षण के लिए खेल मैदान का चयन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। खेल के अनुसार ही खेल मैदान का चयन किया जा सकेगा। आवश्यकता के अनुसार विद्यालय के पास सार्वजनिक खेल मैदान या स्टेडियम का चयन किया जा सकेगा।
पोषण व स्वास्थ्य के लिए भी किया जाएगा जागरूक
विद्यालयों में छात्राओं को पोषण व स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया जाएगा। डाइट प्लान तैयार कर छात्राओं को उसके अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। समय-समय पर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।
खेल शिक्षिका का हो सकेगा तबादला
खेल संसाधन व खेल मैदान की उपलब्धता के आधार पर योग्य खेल शिक्षिका की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खेल शिक्षिकाओं को एक विद्यालय से दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित भी किया जा सकेगा। लेकिन, इसके लिए जनपदीय समिति के परीक्षण के बाद डीएम का अनुमोदन लेना होगा।

- कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को खेलों से जोड़ने के लिए एक केजीबीवी-एक खेल योजना की शुरुआत की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन को शासन से दिशा निर्देश मिले हैं। जल्द ही विद्यालयों का चयन किया जाएगा। - भारत भूषण त्यागी, बीईओ मुख्यालय/ डीसी बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed