फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A Kanwariya from Moradabad died in a road accident

Amroha News: सड़क हादसे में मुरादाबाद के कांवड़िये की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A Kanwariya from Moradabad died in a road accident
रजबपुर(अमरोहा)। कांवड़ यात्रा के लिए तय की गई दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़ियों की कार ने मुरादाबाद निवासी स्कूटी सवार मलखान सिंह (35) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मलखान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मलखान सिंह मुरादाबाद जनपद के मझोला थानाक्षेत्र के मझोली के रहने वाले थे। 12 अगस्त को सावन महीने का चौथा सोमवार था, इसलिए मलखान सिंह रविवार की रात गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहे थे। वह स्कूटी पर सवार थे। कांवड़ियों की भीड़ के चलते अमरोहा पुलिस ने हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर रखा था। दोनों लाइन पर कांवड़िये चल रहे थे। स्कूटी सवार मलखान सिंह जैसे ही रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी के पुल पर पहुंचे, तभी कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मलखान सिंह की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मलखान सिंह के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक मलखान सिंह के भाई टीकम सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस कार से हादसा हुआ उसमें भी कांवड़िये सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed