फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A huge fire broke out in a cotton waste factory

Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a cotton waste factory
अमरोहा। कॉटनवेस्ट कारखाने में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्निकांड की यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला दाऊद सराय की है। नगर के ही मोहल्ला घेर पच्छेया में कॉटन वेस्ट कारोबारी शाहिद मंसूरी का परिवार रहता है। ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला दाऊद सराय में उनका कारखाना है। बुधवार की रात कॉटनवेस्ट कारखाने में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। इस दौरान कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कारखाने में आग बुझाने पर उपकरण थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed