फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A house collapses in a storm, killing one animal and injuring five family members.

Amroha News: आंधी में भरभराकर गिरा मकान, एक पशु की मौत, परिवार के पांच लोग घायल

Thu, 14 May 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 14 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A house collapses in a storm, killing one animal and injuring five family members.
आदमपुर। आदमपुर के बड़ा माजरा बुधवार सुबह आई तेज आंधी की वजह से एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक पशु की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घर का अनाज समेत अन्य जरूरी सामान बेकार हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर के बड़ा माजरा में बाहरी छोर पर किसान सूरजपाल का परिवार रहता है। घर के पास ही उनकी पशुशाला है। बुधवार की सुबह को तेज आंधी और बारिश से उनका का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे दबकर उनके एक पशु की मौत हो गई, जबकि सूरजपाल, उनका भाई महेंद्र, सूरजपाल की पत्नी मुनेश, बेटी पायल व सपना व महेंद्र की पत्नी नन्ही घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। गांव के ही निजी चिकित्सक से उनका उपचार कराया गया। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। उधर, गांव बागड़पुर मुंजप्ता में सुरेश सिंह निजी भूमि पर गोशाला का निर्माण करा रहे हैं। जिस पर टिनशेड डाला जा चुका था। आंधी से टिनशेड उड़ गया। टिन करीब सौ मीटर दूर जाकर गिरी। जिससे गोशाला की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद राजमिस्त्री भी घायल हो गया।
विज्ञापन

आंधी में चलती कार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, लगा जाम

फोटो
हसनपुर। क्षेत्र में बुधवार की सुबह को आंधी में गजरौला मार्ग पर पेड़ टूटकर चलती कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मार्ग पर पेड़ गिर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। करीब एक घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से कार के ऊपर से उधर, रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटवाकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि टूटे पेड़ों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से गिरे बिजली के कई पोल, हसनपुर की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप

हसनपुर। बुधवार सुबह आंधी से बिजली के कई पोल गिर गए। कई पोल टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। जिसकी वजह हसनपुर की बिजली व्यवस्था सुबह करीब दस बजे ठप हो गई। शाम के छह बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ मिथलेश कुमार का कहना है कि आंधी से तीन पोल टूटकर गिर गए। कई पेड़ बिजली की लाइन पर भी गिर गए। जिससे आपूर्ति प्रभावित रही। लेकिन समय रहते आपूर्ति को सुचारू कराया गया।

आंधी से आम की फसल को नुकसान

हसनपुर। आंधी से आम की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी से छोटे-छोटे आम टूटकर गिर गए। आम की खेती करने वाले किसान टेकचंद सिंह का कहना है कि तेज आंधी से बड़ी मात्रा में आम टूटकर गिर गए। जिससे आम की पैदावार पर असर पड़ेगा। इस पर मौसम खराब होने से कई बार आम की फसल को नुकसान हो चुका है।



बारिश से रास्तों पर हुआ जलभराव, आवागमन प्रभावित
हसनपुर। बुधवार सुबह तेज आंधी और तीस मिनट की बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। अस्पताल रोड पर सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा मुख्य बाजार, रहरा रोड, बाइपास रोड समेत कई मार्गों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed