फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A herd of dogs attacked the woman who was cutting grass, died

आवारा कुत्तों के झुंड ने घास काट रही महिला पर किया हमला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
A herd of dogs attacked the woman who was cutting grass, died
कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में जंगल में घास काट रही महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला को बुरी तरह से नोच-नोच कर मार डाला। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को दौड़ाया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से नाराज लोगों ने शव हसनपुर गजरौला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दीपपुर में सतवीर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। घर पर पशु भी पाले जाते हैं। 40 वर्षीय पत्नी राजवती रोजाना की तरह गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह को जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। सुबह 11:30 बजे राजवती अन्य महिलाओं से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इस दौरान करीब 12 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला की चीख निकल गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाओं ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। जानकारी मिलने पर गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुत्तों को काफी दूर तक दौड़ाया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नाराज लोग शव कब्जे में लेकर गजरौला हसनपुर मार्ग पर दीपपुर गेट के सामने पहुंच गए। मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुत्तों को पकड़वाने की मांग की गई। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ सतीशचंद पांडेय के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक अरविंद त्यागी का कहना है कि कुत्तों के हमले में मारी गई महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में कुत्तों के हमले में मारी गई राजवती के साथ सुबह में मोहल्ले की ही सोनम, ममता, विमला और प्रवेश भी घास काटने के लिए गई थी। जब कुत्तों ने राजवती पर हमला किया। तो अन्य महिलाओं ने पहले तो कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों की संख्या अधिक होने की वजह से महिलाएं सहम गईं। महिलाओं ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। काफी देर बाद शोर शराब सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed