फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A group of 50 Nihangs arrived from Punjab with 22 horses

Amroha News: पंजाब से 22 घोड़ों के साथ पहुंचा 50 निहंगों का जत्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
A group of 50 Nihangs arrived from Punjab with 22 horses
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में आस्था के विविध रूप देखने को मिल रहे हैं तो दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के बीच सांस्कृतिक विविधता की झलक भी है। इस विविधता के बीच आकर्षण का केंद्र बना है पंजाब से आया निहंगों का जत्था। पचास सदस्यों के इस जत्थे के साथ 22 घोड़ों का समूह भी है। जब घोड़ों के साथ यह जत्था मेला परिसर में निकलता है तो हर किसी की निगाह इन पर थम जाती है।
जत्थे के मुख्य ग्रंथी शमशेर सिंह ने बताया कि इस जत्थे को शिरोमणि पंत अकाली बुड्ढा दल चलदा वहीर चक्रवर्ती पंजाब 96 करोड़ के नाम से जाना जाता है। यहां पर करोड़ का अर्थ उपाधि है। उन्होंने बताया कि जिस मेले में गुरु का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। जहां सनातन धर्म से जुड़े मेले लगते हैं, वहां पर पूरा जत्था लाव लश्कर के साथ जाता है। उनका जत्था आठ नवंबर को तिगरी गंगा मेले में पहुंच गया था। इसके लिए 20 से अधिक तंबू लगाए गए हैं। मेले में ही गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। यह जत्था 16 नवंबर तक मेला परिसर में रहेगा। इसके बाद रवाना हो जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन

प्रतिदिन गंगा स्नान और गुरुवाणी का पाठ
मुख्य ग्रंथी ने बताया कि जत्थे के सभी सदस्य प्रतिदिन सुबह गंगा स्नान करते हैं। साथ ही गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। मेला परिसर में ही गुरुद्वारे में श्रद्धाभाव से सभी जुटते हैं। लंगर का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर-ए-पंजाब भी है घोड़े का नाम
इस जत्थे के साथ आए घोड़ों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। मुख्य ग्रंथी ने बताया कि एक घोड़ा विशेष है, जिसका नाम शेर-ए-पंजाब है। गुरु गोविंद सिंह के नाम का घोड़ा होने के कारण इस पर कोई सवारी नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed