{"_id":"573385a44f1c1b9b37919e72","slug":"a-girl-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी तक कार संग घिसटी छात्रा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी तक कार संग घिसटी छात्रा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर-रहरा मार्ग पर कार की टक्कर से कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। कार के बंपर में फंसने से वह तीन किमी तक घसीटती रही। राहगीरों के पीछा करने पर कार ड्राइवर उसे चंदनपुर गांव के पास छोड़कर भाग गया । मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी पूजा पुत्री धर्मसिंह (08) कक्षा एक में पढ़ती है। बुधवार की सुबह स्कूल के चार बच्चे हाथ पकड़कर सड़क पार कर रहे थे। तीन बच्चे तो पार हो गए, लेकिन पूजा को गंवा की ओर से एक आ रही कार ने टक्कर मार दी।
इसके बाद छात्रा कार के बंफर में फंस गई और करीब तीन किलोमीटर तक घसीटती रही। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार का पीछा भी किया। लेकिन, कार चालक चंदनपुर में पूजा को फेंककर फरार हो गया। जब परिजनों ने पूजा को देखा तो वह दम तोड़ चुकी थी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।