{"_id":"690a6b061da324723201857c","slug":"a-girl-crossing-the-road-with-her-family-was-crushed-to-death-by-a-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150943-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिजनों के साथ सड़क पार कर रही बच्ची की वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिजनों के साथ सड़क पार कर रही बच्ची की वाहन से कुचलकर मौत
Wed, 05 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
जोया। परिवार के साथ मैरिज हॉल में दावत खाने के बाद सड़क पार कर रही आठ साल की बच्ची आयत को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
आयत डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोई गांव के रहने वाले अलीम की बेटी थी। ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करने वाले अलीम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी आयत प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को अमरोहा जोया रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें परिजनों के साथ आयत भी दावत खाने गई थी।
खाना खाने के बाद जैसे ही परिजन घर जाने के लिए सड़क पार करने लगे, तभी आयत को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। लेकिन, इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि परिजनों बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह पुलिस कार्रवाई करना नहीं चाहते।