फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A five-year-old boy who went to the farm with his father was bitten by a dog.

Amroha News: पिता के साथ खेत पर गए पांच साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचा

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old boy who went to the farm with his father was bitten by a dog.
कुत्ते के हमले में घायल सक्षम
डिडौली (अमरोहा)। गांव हसनपुर कलां में शुक्रवार को खेत पर किसान कोशिंदर के पांच साल के बेटे पर कुत्ते ने हमला कर नोच डाला। धान की झड़ाई कर रहे परिजनों ने कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने बच्चे को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां निवासी कोशिंदर शुक्रवार को खेत पर धान की झड़ाई करने के लिए गए थे। उनके साथ पांच साल का बेटा सक्षम भी खेत पर गया था। परिजन खेत में धान की झाड़ने में जुट गए, जबकि सक्षम खेत में खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। सक्षम की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़े और उसे बचाया। इससे पहले कुत्ते ने उसे चेहरे समेत कई जगह काट लिया। इसके बाद परिवार के लोग सक्षम को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी सेहत में सुधार होने पर घर ले आए। किसान कोशिंदर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। दूसरे नंबर का सक्षम यूकेजी का छात्र है। गांव के लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed