{"_id":"66846bf4964f9ed10708134c","slug":"a-fine-of-rs-129-lakh-was-imposed-on-a-truck-laden-with-wood-evading-tax-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-121343-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी टैक्स चोरी कर जा रहे लकड़ी लदे ट्रक पर 1.29 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी टैक्स चोरी कर जा रहे लकड़ी लदे ट्रक पर 1.29 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। मंडी इंस्पेक्टर ने टैक्स चोरी कर जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। उसमें लकड़ी लदी हुई थी। दिल्ली से सीतापुर जा रहे ट्रक चालक पर मंडी से संबंधित कोई कागजात नहीं था। जिसके चलते उस पर 1.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
हसनपुर मंडी समिति के इंस्पेक्टर संजीव कुमार मंडी टैक्स चोरी कर चलने वाहनों को पकड़ने के लिए सोमवार तड़के चार बजे स्टाफ के साथ शहवाजपुर डोर के निकट हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली की दिशा से ट्रक आता दिखाई दिया। स्टाफ ने ट्रक को रोककर चेक किया तो उसमें चिरान लकड़ी पाई गई। चालक से जानकारी करने पर पता चला कि लकड़ी को दिल्ली से सीतापुर लेकर जा रहा है। उससे मंडी का अभिवहन पास दिखाने को कहा। अन्य कागजात मांगे, लेकिन कुछ नहीं दिखा सका। जिसके चलते उस पर 1.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए रसीद काटी। जिसे राजस्व के रूप में जमा किया गया। मंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि मंडी टैक्स चोरी करने वाले वाहनों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
-- -- -- -