{"_id":"67833b7852c6beea680dd1b5","slug":"a-farmer-returning-from-the-field-was-trampled-to-death-by-two-bulls-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132336-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत से लौट रहे किसान को दो सांड़ों ने पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत से लौट रहे किसान को दो सांड़ों ने पटक-पटककर मार डाला
विज्ञापन
गजरौला। फसल की रखवाली कर खेत से घर लौट रहे किसान कलुआ (45) पर दो सांड़ों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते सांड़ों ने किसान को पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद भी सांड़ हमला करते रहे।
किसान की बेटी के शोर मचाने पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड़ों को भगाया लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। किसान की माैत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना गंगा किनारे बसे गांव शीशों वाली की है। गांव निवासी कलुआ शुक्रवार शाम अपनी बेटी प्रीति के साथ खेत की सिंचाई के लिए गए थे। रात साढ़े सात बजे पिता-पुत्री घर लौट रहे थे।
प्रीति करीब 100 मीटर आगे चल रही थी। रास्ते में अचानक गन्ने के खेत से दो सांड़ निकले और कलुआ पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर बेटी प्रीति ने पीछे मुड़कर देखा तो दो सांड़ पिता पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रीति के शोर मचाने पर गांव वाले लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। दोनों सांड़ों को भगाया लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि सांड़ के हमले से किसान की जान चली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं गांव में सांड़ों के हमले में हुई किसान की मौत से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन सांड़ किसी न किसी पर हमला कर देते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें पकड़वाया नहीं जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।