{"_id":"668b188601aff31e340687f4","slug":"a-farmer-died-after-being-crushed-by-the-wall-of-a-cattle-shed-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-121639-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश में गिरी पशुशाला की दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश में गिरी पशुशाला की दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
आदमपुर। लगातार हो रही बरसात से जन जीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार की रात पशुशाला की दीवार गिरने से मलबे में दबकर किसान गोपी की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर पर परिजनों ने मलबे में दबे किसान को बाहर निकलकर निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
किसान गोपी आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव करनपुर खादर के रहने वाले थे। गोपी के घर के कुछ दूरी पर ही पशुशाला भी है। रोजाना की तरह शनिवार की रात गोपी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान पशुशाला की दीवार भर भरकर गिर गई। जिसके मलबे में गोपी दब गए। पास में कोई नहीं था। इसलिए हादसे की जानकारी परिजनों को रात में नहीं हो पाई। रविवार की सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर गोपी को बाहर निकाला गया।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित छह बच्चों को छोड़े हैं। परिवार के लोग बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने हादसे की जानकारी से इंकार किया है।