फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A factory manufacturing fake jackets of a famous brand was caught, owner arrested

Amroha News: एक नामी ब्रांड की नकली जैकेट तैयार करने की फैक्टरी पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
A factory manufacturing fake jackets of a famous brand was caught, owner arrested
नौगांवा सादात (अमरोहा)। एक नामी ब्रांड की नकली जैकेट तैयार करने का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में छापा मारकर 280 जैकेट बरामद की हैं। जिन पर कंपनी का लोगो लगा था। पुलिस ने फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम एक नामी ब्रांड से जुड़े दिल्ली के राजपुरी निवासी कृष्ण पाल सिंह, मुरादाबाद के आजाद नगर टीचर कॉलोनी निवासी शाहबाज आलम और जमनतीपुर रोड करोला निवासी फैजान नौगांवा सादात थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में एक नामी ब्रांड की नकली जैकेट बनाई जा रही है। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुस्कान हैंडलूम ग्रीन मुस्कान गारमेंट्स के कारखाने पर छापा मारा। जहां पर नामी ब्रांड की नकली जैकेट तैयार की जा रही थीं। मौके से 280 जैकेट बरामद हुईं। नकली जैकेट तैयार करने के आरोप में फैक्टरी के मालिक मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर मोहसिन के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत कॉपी किया गया है। मोहसिन को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article