फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A dog was hunted in Alipur, a leopard ran after a farmer in Jalalpur Narayan

Amroha News: अलीपुर में कुत्ते का शिकार, जलालपुर नारायन में किसान के पीछे दौड़ा तेंदुआ

Tue, 27 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A dog was hunted in Alipur, a leopard ran after a farmer in Jalalpur Narayan
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दाऊद सराय में ईंट भट्ठा परिसर में दिखा तेंदुआ वन विभाग को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद तेंदुए ने अलीपुर कलां गांव में पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया। जबकि, पड़ोस के ही गांव जलालपुर नारायन में खेत से लौट रहे किसान का पीछा किया।
लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। नौगांवा सादात क्षेत्र के दाऊद सराय गांव के पास ईंट भट्ठे पर शनिवार को तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग के अफसरों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल लगाकर लगाया था। लेकिन, कर्मचारियों को चकमा देकर तेंदुआ भागने गया। रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा हटा दिया था। लेकिन, रविवार देर शाम तेंदुए ने क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां निवासी मास्टर महावीर सिंह के पालतू कुत्ते घर के पास ही शिकार बना लिया।
विज्ञापन

गांव के लोग वहां से गुजरे तो कुत्ते के अवशेष पड़े देखें। इसके करीब आधे घंटे बाद तेंदुए ने जंगल में ही घूम रहे नीलगाय के झुंड पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया तो वहां से भाग निकला। इसके बाद जलालपुर नारायन गांव के रहने वाले अर्जुन स्कूटी पर से खेत से घर लौट रहे थे। जंगल में ग्रामीणों का शोर सुना तो स्कूटी रोकी ली। इस बीच तेंदुआ उनके पीछे आकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को देखकर अर्जुन घबरा गए। तेंदुए व अर्जुन के बीच केवल तीन मीटर की दूरी थी। तेंदुए को देखकर अर्जुन सिंह अपनी स्कूटी लेकर धीरे-धीरे चलने लगे। कुछ दूर तक तेंदुआ उनके पीछे चलता रहा। लेकिन, अचानक गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए के गायब होते ही अर्जुन सिंह ने अपनी स्कूटी दौड़ा दी और गांव पहुंचे। गांव-गांव तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed