{"_id":"667da9a0ebeaeb89270f2210","slug":"a-delegation-of-bhakiyu-chauhan-group-met-the-adm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121084-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समस्याओं को लेकर एडीएम से मिला भाकियू चौहान गुट का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समस्याओं को लेकर एडीएम से मिला भाकियू चौहान गुट का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी सक्षम अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज भाकियू चौहान के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। एडीएम की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद 15 जुलाई तक गन्ना भुगतान के आश्वासन व एक सप्ताह में बिजली विभाग द्वारा समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर पदाधिकारी संतुष्ट होकर लौट गए।
भाकियू चौहान गुट के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान किसानों से ज्ञापन लेने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर पुष्करनाथ चौधरी से भी किसानों की नोकझोंक हो गई थी। किसान संबंधित व सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद एसडीएम सदर सुधीर कुमार किसानों की एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह से वार्ता कराई गई। जिसमें एडीएम ने उन्हें बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय बुलाया था।
बृहस्पतिवार को तय समय पर किसानों का प्रतिनिधि मंडल एडीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान बिजली, गन्ना, पशुपालन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। किसान निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली देने, बिजली विभाग द्वारा घरेलू व नलकूपों के गलत बिलों को सही करने, छुट्टा पशुओं एवं गोवंशों से किसानों को निजात दिलाकर उनको गोशाला पहुंचाने, मध्य गंगा नहर पानी की आपूर्ति सुचारू किए जाने व गन्ना भुगतान कराने समेत अन्य समस्याओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर संगठन के पदाधिकारी संतुष्ट होकर लौट गए। इस दौरान किसान योगेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेश, राकेश सैनी, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समय से किसानों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -
-- -- -- -- --